फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outside political workers must leave the constituency 48 hours before polling.

Sonebhadra News: मतदान से 48 घंटे पहले बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को छोड़ना होगा निर्वाचन क्षेत्र

Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Outside political workers must leave the constituency 48 hours before polling.
सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में मतदान से 48 घंटे पहले निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के राजनीतिक और पार्टी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा। होटल, लॉज, अतिथि गृहों और सामुदायिक भवनों में ठहरने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्तूबर को मतदान होना है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत निर्वाचन अभियान समाप्त होने के बाद ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और जुलूस एवं अभियान से जुड़े व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कल्याण मंडपों, सामुदायिक भवनों और ऐसे अन्य परिसरों की जांच कराई जाएगी, जहां बाहरी व्यक्तियों के ठहरने की संभावना है। होटल, लॉज और अतिथिगृहों में ठहरे लोगों की सूची का सत्यापन कर उनकी पहचान और गतिविधियों की नियमानुसार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed