फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outpost in-charge suspended for brutally beating woman complained of mobile theft in sonbhadra

UP: बेरहमी से पिटाई पर चौकी प्रभारी निलंबित, 22 दिन पहले ही मिली थी कमान; छूटने के बाद पीड़ित पहुंचा SP ऑफिस

Wed, 04 Jun 2025 11:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 11:20 PM IST
सार

यह मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पर चकरिया चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि चौकीदार के सामने पिता अपने बेटे को मार रहा था। मना करने पर पिता चौकीदार को भी पीटने लगा। इसकी शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
Outpost in-charge suspended for brutally beating woman complained of mobile theft in sonbhadra
पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामूली विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करना चकरिया चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया है। पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। महज 22 दिन पहले ही सुनील कुमार को चौकी की कमान सौंपी गई थी।

विज्ञापन


सोनभद्र में चौकी क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी एक महिला का करीब 15 दिन पहले मोबाइल चोरी हो गया था। उसने मोबाइल चोरी का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक बालक पर लगाया। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई। इसी दौरान बालक को पिता ने मारने के लिए दौड़ाया।
विज्ञापन


मां बचाव में आई तो पिता उसकी भी पिटाई करने लगा। वहां मौजूद गांव के चौकीदार ने बीचबचाव कर मामला संभालने की कोशिश की तो बालक को पीट रहे पिता ने चौकीदार को भी लाठी से पीट दिया। चौकीदार ने इसकी शिकायत चौकी पर की तो प्रभारी सुनील कुमार गांव में पहुंचे और आरोपी ओमप्रकाश को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी प्रभारी ने ओमप्रकाश की पिटाई भी की। रिहाई के बाद छूटे ओमप्रकाश ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। चौकी प्रभारी पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने चौकी प्रभारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शिकायत पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

सिर पर हमला कर महिला की हत्या
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में सिर पर वार महिला की हत्या कर दी गई। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के चकरिया गांव की है। महिला के पुत्र विजय सिंह गोंड ने बताया कि उसके पिता लालमन सिंह गोंड विक्षिप्त हैं और जो सिधार गांव में रहते हैं। वह अपनी मां फुलकुंवर (48) के साथ रहता था।

विजय ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे जब वह घर पहुंचा तो बाहर ताला बंद था। मां पड़ोस के घर में गई थी। घर की चाबी मांगने पर मां ने नहीं दिया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया। सुबह छह बजे जब वह घर गया तो घर के सामने जमीन पर मां फुलकुंवर पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के सिर पर वार कर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed