{"_id":"62697f0ca87adb1f9728d389","slug":"outcry-for-water-the-city-government-is-oblivious-sonbhadra-news-vns650620539","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए हाहाकार, बेखबर है नगर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए हाहाकार, बेखबर है नगर की सरकार
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज दलित बस्ती में पानी के लिए हैंडपंप पर लगी भीड़।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी का संकट सिर्फ पहाड़ी और सुदूर गांवों में ही नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र के भी कई मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहां पाइपलाइन का पानी नहीं पहुंच पा रहा है और हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें पानी के लिए निजी नलकूपों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग पास-पड़ोस के मोहल्लों से पानी ढोने को विवश हैं। ब्रह्मनगर, संतनगर और पूरब मोहाल दलित बस्ती के लोगों ने प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पेयजलापूर्ति कराने की मांग की है।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर एक की दलित बस्ती में सिर्फ एक गली में पानी की आपूर्ति की जा रही है। उसमें भी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। अन्य गलियों में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। इस नाते बस्ती के लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड में जो हैंडपंप लगे भी है, उसमें से आधे से अधिक हैंडपंप खराब हो गए है। ऐसे में बस्ती के लोगों को न तो सप्लाई की पानी मिल रहा है और न ही हैंडपंप से ही प्यास बुझा पा रहे हैं। वार्ड में तीन हैंडपंप चालू हालत में है, जहां पानी भरने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। बुधवार को दोपहर में भी पानी लेने के लिए लोग हैंडपंप पर एकत्रित रहे। वार्ड की महिला सभासद अनीता देवी और उनके पति पूर्व सभासद दिनेश कुमार का कहना है कि पानी की सप्लाई के लिए तथा हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार चेयरमैन से मिल चुके हैं लेकिन यहां के लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खराब हैंडपंपों का मरम्मत हो जाता तो काफी हद तक लोगों को सहूलियत होती, लेकिन लंबे समय से हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से बस्ती के लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष बढ़ रहा है। सभी आंदोलन की रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।
15-20 मिनट ही हो रहा पानी की सप्लाई
नगर पालिका क्षेत्र के ब्रह्मनगर व संतनगर में भी पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। ब्रह्मनगर छठवीं गली की रहने वाली सुषमा देवी, आशा और सीमा का कहना है कि मोहल्ले में मात्र 15 से 20 मिनट ही सप्लाई की पानी मिल रही है। मोहल्ले में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है।दर्शन सिंह, जिया वर्मा, अनंत सिंह, प्रशांत मोदनवाल, दीपक सोनी आदि का कहना है कि मोहल्ले में जो लोग बोर कराए हैं, उनके यहां से पीने के लिए पानी लाने को विवश हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन पानी आपूर्ति करने में सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन
यहां लगे हैंडपंप है खराब
नगर के वार्ड नंबर एक पूरब मोहाल में आठ सरकारी हैंडपंप लगे हैं। अशोक भारती, बहादुर, सरिता प्रेस के बगल में, सुरेंद्र के घर के पास और महेंद्र के घर के बगल में लगा हैंडपंप खराब है। वार्ड में सिर्फ तीन हैंडपंप ही चालू हालत में हैं।
नगरवासियों के लिए पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं। दलित बस्ती में पाइप लाइन न होने के कारण टंकी की व्यवस्था की गई है। अन्य क्षेत्रों में जहां पानी नहीं पहुंच पा रहा, वहां टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। - विमलेश कुमार, प्रभारी जलकल, नगर पालिका।