फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Out of 163785 farmers, only 33848 got farmer registration done, last chance till January 10

Sonebhadra News: 163785 किसानों में से सिर्फ 33848 ने ही कराई फॉर्मर रजिस्ट्री, 10 जनवरी तक अंतिम मौका

Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Out of 163785 farmers, only 33848 got farmer registration done, last chance till January 10
जिले में फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। कृषि विभाग लक्ष्य से कोसों दूर है। अभी 33848 किसानों ने ही फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है। अगर 10 जनवरी तक किसान फाॅर्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो उन्हें मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि रुक जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जानी है। ऐसे में कृषि विभाग की तरफ से फाॅर्मर रजिस्ट्री को लेकर कवायद चल रही है।
विज्ञापन

शासन ने सोनभद्र में 163785 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य दिया है। इसे 10 जनवरी तक हर हाल में पूरा किया जाना है। इसके सापेक्ष बुधवार तक महज 33848 किसानों की ही फॉर्मर रजिस्ट्री की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 129937 किसानों का फार्मर इस प्रक्रिया को पूरा करने से वंचित हैं। अगर किसान समय से फाॅर्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो उन्हें मिलने वाली किसान सम्मान निधि की किस्तें रूक जाएगी। कृषि उपनिदेशक जयप्रकाश का कहना है कि दिन में नेटवर्क फेल होने की वजह से फाॅर्मर रजिस्ट्री में दिक्कत आ रही हैं।
अधिकारी रात में फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं। सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि किसान भी 10 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, नहीं तो उनकी सम्मान निधि की किस्त रूक सकती है।


15256 किसानों का अभी नहीं हो सकेगा पंजीकरण
जनपद सोनभद्र के 91 गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के चलते इन गांवों के करीब 15256 किसानों की अभी फाॅर्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। कृषि उपनिदेशक जयप्रकाश ने बताया कि चकबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन गांवों के किसानों की रजिस्ट्री हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed