{"_id":"5ee3b6b18ebc3e42b82f303a","slug":"other-personnel-including-accountants-will-be-investigated-sonbhadra-news-vns529722145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों समेत अन्य कर्मियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों समेत अन्य कर्मियों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर तहसील में तैनात तीन लेखपालों कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को लेखपालों समेत अन्य कर्मियों की थर्मल स्केनिंग करने के साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं शुक्रवार की शाम एसडीएम यमुना धर की मौजूदगी में दमकल कर्मियों ने तहसील परिसर को सैनिटराइज किया।
सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय के एक बच्ची और तीन लेखपालों में कोरोना पाए जाने की पुष्टि करते हुए जिले में हड़कंप मच गया। एसडीएम यमुना धर चौहान ने तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार तनुजा निगम समेत अन्य कर्मियों के साथ तहसील परिसर पहुंच कर दम कल कर्मियों से सैनिटराइज कराया। एसडीएम ने बताया कि सीएमओसे लेखपाल समेत अन्य कर्मियों की जांच कराने के लिए वार्ता हो गई है। शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमेें राजस्व कर्मियों की जांच करेंगी। वहीं फोर्स के साथ सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने जिस जगह कोरोना संक्रमित पाए गए है उन क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया। चेताया कि रोक के बावजूद घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।