{"_id":"62af67b667bf0368003fd823","slug":"opposition-to-passing-the-state-highway-from-the-city-sonbhadra-news-vns6597573200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर से स्टेट हाइवे गुजारने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज में बाईपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार सोनी के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में मेन चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के मध्य से होकर स्टेट हाइवे बनाये जाने के लिए पीडब्ल्यूडी और जनप्रतिनधियों को जिम्मेदार बताया। कहा कि स्टेट हाइवे मुख्य बाजार से गुजरने से पंद्रह हजार से अधिक लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने नगर के बाहर से मानपुर, पकरी, घुवास नहर या अन्य रोड से बाई पास बनाकर नगर का विकास करने की मांग की। वहीं नगर में डिवाइडर बनाने का भी विरोध किया। इस मौके पर शशि सिंगला, मानवाधिकार नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह व युवा अध्यक्ष गोविंद जायसवाल ने कहा कि नगर की रोड को स्टेट हाइवे करना नगर को बर्बाद करने की योजना है। सभी ने मांगे न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी, शशि सिंगला, सरदार अर्जुन सिंह,सतनाम सिंह, अमित केशरी, राधे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।