फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Opposition dissolving the poison of casteism: Anand

जातिवाद का जहर घोल रहा विपक्ष : आनंद

Wed, 29 Dec 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition dissolving the poison of casteism: Anand
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में भाजयुमो के युवा सम्मेलन में राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला का स् - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि विपक्ष सिर्फ जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रहा है। भाजपा सरकार में हर ओर से विकास हो रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोश भरा।
विज्ञापन

मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव का पूरा भार प्रदेश व जनपद के युवाओं के कंधे पर है। उन्होंने विपक्षी पार्टी को जातिवाद का जहर पिलाने वाला और एक समुदाय विशेष की पार्टी बताया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश राजभर ने कहा कि हर युवा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुन: एक बार सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पांडेय ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सम्मेलन में राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, विधानसभा प्रभारी राबर्ट्सगंज बालेंदुमणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशुतोष सिंह आशू, धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू, मोनू रवि द्विवेदी, शार्दुल विक्रम हिरेश, संदीप सिंह, कृष्णा पटेल छोटू, विनित तिवारी, उत्कर्ष पांडेय, अतुल पांडेय, जिला दिशांत द्विवेदी, आशीष केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed