{"_id":"62791e62c3ea4540c80b3826","slug":"operation-of-triveni-express-canceled-again-fury-increased-in-urjanchal-sonbhadra-news-vns652570885","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन फिर रद्द, रेलवे के रुख से ऊर्जांचल में बढ़ा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन फिर रद्द, रेलवे के रुख से ऊर्जांचल में बढ़ा रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली व शक्तिनगर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से रद्द किए जाने की जानकारी के बाद सोमवार को यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र के रहवासियों में रोष बढ़ गया। जनप्रतिनिधियों के साथ रहवासियों ने रेलवे के रवैये की एक स्वर से आलोचना की। कहा कि कोरोना काल के शुरुआत से बंद ट्रेन को लेकर रेलवे मनमानी कर रहा है। इससे पहले भी ट्रेन संचालन को कई बार विस्तारित किया जा चुका है।
शक्तिनगर व सिंगरौली से चलने वाली इस ट्रेन को फिलहाल चोपन-टनकपुर के बीच चलाया जा रहा है। इलाके की लाइफ लाइन समझी जाने वाली ट्रेन को बंद किए जाने से ऊर्जांचल के लोग रेल सुविधा से लंबे अरसे से वंचित हैं। उत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य एसके गौतम ने कहा कि रेलवे मनमानी पर उतारू है। इस मसले को रेलवे बोर्ड व मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। कोटा प्रधान प्रमोद तिवारी, चिल्काडांड प्रधान हीरालाल, खड़िया प्रधान विजय गुप्ता व जिला पंचायत सदस्य पानपति बबलू प्रधान ने कहा कि रेलवे इस क्षेत्र से कोयला ढुलाई के जरिए बड़ा राजस्व हासिल कर रहा है लेकिन यात्री सुविधाओं के नाम तमाम वजहें गिना कर जनता के साथ छल कर रहा है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ट्रेन संचालन रद्द करने के पीछे इस बार कोई वजह नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस नौ से 30 मई तक चोपन तक जाएगी। चोपन-सिंगरौली के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस आठ से 31 तक चोपन तक जाएगी। चोपन-शक्तिनगर के बीच रद्द रहेगी। ट्रेेेन संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस 10 से 31 मई तक चोपन से यात्रा प्रारंभ करेगी। चोपन-सिंगरौली के बीच रद्द रहेगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस नौ मई से एक जून तक चोपन से यात्रा प्रारंभ करेगी। चोपन-शक्तिनगर के बीच रद्द रहेगी।