फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only the proposer will get admission along with the candidate

प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक को ही मिलेगा प्रवेश

Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Only the proposer will get admission along with the candidate
डीएम टीके शिबू ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव कराने में सहयोग की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन स्थल चिह्नित कर दिया गया है। प्रत्याशी तय स्थान पर ही पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी सहित दो व्यक्तियों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी दो वाहन के साथ ही कलेक्ट्रेट के अंबेडकर द्वार तक आ सकता है। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर आकाश कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, रमेश कुमार, जैनेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिाकारी राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अफसर नामित
जिले में चुनाव की अधिसूचना दस फरवरी को जारी होगी। निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक 10 फरवरी के बाद जिले में पहुंचेंगे। प्रेक्षकों के लिए पूर्ण व्यवस्था विधानसभा क्षेत्रवार लाइजनिंग अफसर करेंगे। डीएम ने बताया कि घोरावल विधानसभा के प्रेक्षक के लाइजनिंग एवं गाइड के लिए जलनिगम के एक्सईएन महेंद्र, राबर्ट्सगंज विधानसभा के प्रेक्षक के लिए जिला आबकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, ओबरा विधानसभा के प्रेक्षक के लिए एक्सईएन आरईडी दुष्यंत प्रताप और दुद्धी विधानसभा के लिए प्रेक्षक के लिए असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर रवींद्र कुमार को नामित किया गया है। वहीं निर्वाचन व्यय लेखा के लिए प्रेक्षक की लाइजनिंग एवं गाइड के लिए संयुक्त आयुक्त जीएसटी विवेकानंद शुक्ला जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर एडीएम राकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर आकाश कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, रमेश कुमार, जैनेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिाकारी राकेश सिंह, एआरटीओ पीएस राय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed