{"_id":"6589b7e2de4af71d060b1aa1","slug":"only-son-dies-in-an-accident-ten-days-after-sterilization-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7450-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नसबंदी कराने के दस दिन बाद हादसे में इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नसबंदी कराने के दस दिन बाद हादसे में इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवां के टोला पुरानपानी में सोमवार की सुबह मैजिक की चपेट में आने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में सड़क पर खेल रहा था। वह इकलौता पुत्र था। बच्चे की मां ने दस दिन पहले ही नसंबदी कराई थी।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी संतोष कुमार का पुत्र मुन्ना (4) अपनी मां के साथ एक सप्ताह पहले कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवां के टोला पुरानपानी स्थित ननिहाल आया था। सोमवार को वह अपने ननिहाल में घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। खेलते हुए वह सड़क पर आ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बालक को लेकर परिजन सीएचसी कोन पहुंचे, जहां चिकित्सकोंं ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मैजिक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
दस दिन पूर्व मां ने कराया था नसबंदी
मासूम मुन्नु के नाना रामलाल ने बताया कि बेटी को एक पुत्र मुन्ना और एक वर्षीय बेटी है। मृतक की मां ने करीब दस दिन पूर्व ही परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ मायके आई थी। मुन्नू की मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।