{"_id":"692b527250bcfed5930239ec","slug":"one-year-old-girl-found-abandoned-at-medical-college-gate-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138107-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज गेट पर लावारिस मिली एक साल की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज गेट पर लावारिस मिली एक साल की बच्ची
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में मेडिकल कॉलेज के पास एक साल की बच्ची शनिवार की दोपहर में लावारिस हाल में पाई गई। बच्ची स्वेटर पहने हुई थी। पास में ही दूध की बोतल रखी थी। लोगों ने समझा कि मां आसपास होगी। जब देर तक किसी का पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया। इसके बाद टीम उसे वन स्टाप सेंटर ले गई।
दोपहर दो बजे कुछ लोगों की नजर मेडिकल काॅलेज गेट के बगल में जमीन पर पड़ी एक साल की बच्ची पर गई तो अवाक रह गए। वहां मौजूद सहिजन खुर्द निवासी संगीता पत्नी दीनानाथ को रोता देख यह सोचकर उसे गोद में उठा लिया कि उसकी मां आस-पास होगी तो कुछ देर में आ जाएगी। जब काफी देर इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। तब लोढ़ी पुलिस चौकी से संपर्क किया।
चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में गए होने की जानकारी पाकर वह बच्चे को लेकर चुर्क पहुंची। वहां से चौकी इंचार्ज लोढी उमाशंकर यादव को जानकारी दी गई। इसके बाद उनकी तरफ से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर, केस वर्कर रविंद्र कुमार यादव और प्रियंका ने मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षित किया। बाल कल्याण समिति को प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची को बेहतर देखभाल के लिए वन स्टॉप सेंटर में आवासित करा दिया गया।