फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One person plowing on forest land arrested

वन भूमि पर जोताई करा रहा एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
One person plowing on forest land arrested
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में मंगलवार को वन क्षेत्र की भूमि पर अवैध तरीके से जोताई करने के दौरान वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि पेढ़ ग्राम पंचायत में वन विभाग की भूमि पर ट्रैक्टर से जोताई कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर से जोताई कर रहा व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर बाइक के साथ मौजूद पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा निवासी जितेंद्र सिंह मौर्या को टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जितेंद्र की बाइक को भी वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि आरोपी जितेंद्र सिंह मौर्या के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed