{"_id":"661f552b1d95be3cdb073fa2","slug":"one-man-died-by-hit-pickup-road-one-injured-in-sonbhadra-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बेकाबू पिकअप ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत; चालक वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बेकाबू पिकअप ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत; चालक वाहन लेकर फरार
Wed, 17 Apr 2024 10:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:20 AM IST
सार
Sonbhadra News: युवक के मौत की खबर लगते ही सुनील के घर चीख-पुकार शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सुनील कुमार गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर चीकूटोला शिव मंदिर के पास बीती रात बेकाबू पिकअप ने दो राहगीरों को कुचल दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों गांव में ही एक निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बभनी गांव निवासी सुनील गुप्ता (46) पुत्र जगन्नी प्रसाद निवासी और सोनू कुशवाहा (28) पुत्र जगदीश कुशवाहा निवासी दोनों गांव के ही मयंक गुप्ता के यहां से निमंत्रण में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। दोनों चीकूटोला शिव मंदिर के पास पहुंचे, तभी रेणुकूट की तरफ से अम्बिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
धक्का लगने से दोनों छींटककर दूर जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब तक मौके से पिकअप चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय तथा उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।