फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One dead, seven stunned due to bite of poisonous animals in 24 hours

24 घंटे में विषैले जंतुओं के काटने से एक की मौत, सात अचेत

Sat, 22 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
One dead, seven stunned due to bite of poisonous animals in 24 hours
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में सर्पदंश तथा विषैले जंतुओं के काटने से एक की मौत हो गई। वहीं सात लोग अचेत हो गए। सभी पीड़ितों को खिरीहिटा गांव में वैद्य देवधारी के यहां भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद सभी के हालत में सुधार बताया गया। वहीं मिर्जापुर जिला निवासी एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी ज्योति (18) को स्नान करते समय, गड़मा गांव की मीरा (26), लोहांडी के श्याम लाल यादव (49), कंचा गांव की रहने वाली मंगरी (40), चोरट की सीमा (25) को खेत में घास काटते समय, जयमोहरा की रजवंती (45) तथा सिलवर गांव निवासी सोनम (20) को विभिन्न कार्यों के दौरान सर्पदंश तथा विषैले जंतुओं ने काटा। इन सभी के परिजनों ने उपचार के लिए खिरीहटा गांव के नि:शुल्क जड़ी बूटी के वैद्य देवधारी के यहां भर्ती कराया। देवधारी ने बताया कि सभी की तबीयत में सुधार है। वहीं मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलदईया गांव निवासी सुभाष गोड़ (25) की मौत शनिवार की सुबह विषैले जंतु के काटने से हुई। बताया कि किसी काम से वह दोस्त के यहां गया था। अपने साथियों के साथ वह सोया था। भोर में उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। साथियों ने उसे उसके घर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed