फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One dead, nine injured in accidents while returning from Maha Kumbh bath

Sonebhadra News: महाकुंभ स्नान से लौटते समय हादसों में एक की मौत, नौ घायल

Mon, 10 Feb 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
One dead, nine injured in accidents while returning from Maha Kumbh bath
प्रयागराज महाकुंभ में स्थान कर लौटते समय श्रद्धालुओं के वाहन सोमवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के रींवा-रांची मार्ग पर फुलवार गांव के पास सोमवार को सुबह हादसा हुआ। विंढमगंज की ओर जा रही कार को विपरीत दिशा से आ रहे बस ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन

घटना में उड़ीसा के राउरकेला निवासी रक्तिम पुजारी (35) पुत्र निमाई चरण की मौके पर मौत हो गई। उड़ीसा के राउरकेला निवासी रक्तिम पुजारी अपनी पत्नी प्रियदर्शनी पात्रा (26) व परिवार के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। सभी महाकुंभ में स्नान कर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से आ रही बस में जोरदार टक्कर हो गई। विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव के पास हादसा होने से रक्तिम पुजारी की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों में कविता पांडा (60) पत्नी निमाई चरण, नरेंद्र राम सत्यपति (55) पुत्र विश्वनाथ, वनिता सत्यपति (52) पत्नी नरेंद्र राम सत्यपति, अमिता स्वाइ (55) पत्नी अमन स्वाइ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मृतक रक्तिम की पत्नी प्रियदर्शनी पात्रा (26) और पुत्री युवंशी पुजारी (डेढ़ वर्ष) का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
वहीं चोपन में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना गुरमुरा में सोमवार को सुबह आठ बजे हुई। घटना में कार सवार छत्तीसगढ़ निवासी सूरज (24) पुत्र अनूप साय, रामजतन (44) पुत्र गजराज सिंह घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस से चोपन सीएचसी भेज दिया।
घटना से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। दूसरी घटना चोरपनिया में हुई। सुबह करीब दस बजे महाराष्ट्र पूना से तीर्थंकर कुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार चोरपनिया में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार सवार सत्यवती (74) पत्नी स्व. मनीअप्पा घायल हो गई। जिसे राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन भेज दिया गया। कार में चार व्यक्ति सवार थे।


हादसे में दो छात्र घायल
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के पास दुद्धी म्योरपुर मार्ग पर सोमवार को विद्यालय से घर लौट रहे दो छात्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों कक्षा नौवीं के छात्र शिवपूजन और कक्षा छठवीं के छात्र सूरज निवासी मटियारी पहरी को ग्रामीणों को मदद से दुद्धी सीएचसी में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed