{"_id":"69cff8214144fb36f402d78e","slug":"one-brother-had-a-forged-will-created-to-usurp-his-siblings-property-while-the-other-took-out-a-loan-an-fir-has-been-registered-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-144342-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भाई की संपत्ति हड़पने के लिए एक ने कराई फर्जी वसीयत, दूसरे ने ले लिया लोन, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भाई की संपत्ति हड़पने के लिए एक ने कराई फर्जी वसीयत, दूसरे ने ले लिया लोन, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की संपत्ति हड़पने के लिए एक ने फर्जी वसीयत तैयार कर ली। तो दूसरे ने लोन ले लिया। दोनों मामलों में न्यायालय के आदेश पर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहगंज थाना क्षेत्र के ओईनी मिश्र निवासी श्यामकांत के मुताबिक उनके पिता कृष्णा प्रसाद की दो जून 2021 को निधन हो गया था। दस जुलाई 2022 को वरासत के जरिये जमीन उनके और उनके भाई कमलाकांत के नाम दर्ज भी हो गई। आरोप है कि दो साल बाद कमलाकांत ने पत्नी पुष्पा, साले इनम निवासी मारकंडेय देव पांडेय और बेटे लक्षिमन के साले चतरवार निवासी दीपू देव पांडेय के साथ मिलकर फर्जी वसीयत बनाई।
जब उन्होंने राजस्व न्यायालय में वसीयत दाखिल कर पूरी जमीन हड़पने का प्रयास किया, तब उसे जानकारी हुई। वहीं बसौली गांव के राधारमण त्रिपाठी का आरोप है कि भाई बालेंद्र और पत्नी वंदना ने साजिश रचकर उनके हिस्से वाली जमीन पर भी बैंक से लोन ले लिया। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक से वसूली के लिए उनके पास नोटिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक दोनों प्रकरणों में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद