फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One arrested for missing wheat loaded truck

गेहूं लदा ट्रक गायब करने में शामिल एक गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
One arrested for missing wheat loaded truck
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में स्थित एक मिल से गेहूं लोड कर चोपन के लिए चले ट्रक को गायब करने के मामले में शनिवार को सुकृत के समीप से क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अखिलेश से फरार चल रहे दोनों आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विवेचक अनिल यादव ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक नवंबर 2019 को कम्हारी गांव निवासी संतोष केशरी की तहरीर पर बिहार के डेहरी निवासी सुरेंद्र के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का कहना है कि उनके मिल से 485 बोरी गेहूं लोडकर ट्रक चोपन जाने के लिए निकला, लेकिन चालक ने गेहूं बिहार ले जाकर बेच दिया। विवेचना के दौरान गेहूं हजम करने में चंदन और अखिलेश का भी नाम प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुकृत के पास से आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। इसके पूर्व सदर कोतवाली में आरोपी से फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में काफी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे चंदन और सुरेंद्र मेहतो के घर पर कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की संपति कुर्क करने के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed