{"_id":"5776b6b44f1c1b943479b196","slug":"on-strike-of-building-labours","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन निर्माण मजदूरों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन निर्माण मजदूरों की हड़ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सलखन में शुक्रवार को खेत मजदूर यूनियन की ओर से जुलूस निकाला गया। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में खेत/ खनन मजदूर, मनरेगा मजदूर और भवन निर्माण के मजदूरों ने शुक्रवार को अपना काम बंद करके राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मजदूरों ने जोरदार नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए अपनी एकजुटता का एहसास कराया।
राज्य व केंद्र की श्रम विरोधी नीतियों और खेत/ खनन, मनरेगा, भवन निर्माण की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सरकारों को जमकर कोसा। यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने अमिला मोड़ पर सभा करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली। प्रदेश सचिव डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि आज देश में खेतीहर, मनरेगा, खनन और भवन निर्माण में लगे करोड़ों की तादात में असंगठित मजदूरों की हालत बदतर होती जा रही है।
देश के किसानों और मजदूरों को सरकार की अपनी गलत नीतियों के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। खुलेआम उसके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसका जिम्मेदार यहां का प्रशासनिक अधिकारी हैं। सरकार को चेताया कि अब मजदूर जागरूक हो रहा है। मांगों का निस्तारण तत्काल किया जाए नहीं तो मजदूरों का आंदोलन और भी उग्र होगा। इस मौके पर जिला सचिव अमरनाथ सूर्य, बुद्धिराम, नाथूराम, रामविलास, बुद्धिसेन मिश्रा, सुख्खन प्रसाद, फूलमती, हिरमनिया, प्रेमलता, सुगवंती, लिलावती, हृदयनारायण गुप्ता, बबलू आदि रहे। उधर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट ने कहा कि सिलथम, पटना, सुकृत, डाला, चुर्क मे मजदूरों ने विरोध जताया।