फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On reaching the dead body, chaos in Benadah, Chhatta Dad, Barohia

शव पहुंचने पर बेनादह, छत्ता डाड, बरोहिया में कोहराम

Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
On reaching the dead body, chaos in Benadah, Chhatta Dad, Barohia
अनपरा (सोनभद्र)। कुलडोमरी ग्राम सभा के भाठ क्षेत्र स्थित बेनादह, छत्ता डाड़, बरोहिया में रविवार की शाम जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मुंडन का कार्यक्रम गम में तब्दील हो गया। सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक बृजेश ने भी दम तोड़ दिया। बृजेश के चाचा शंकर शव देख फफक पड़े कहा कि बृजेश अपने पिता की मौत के बाद अपनी दो बहनों का अकेला सहारा था। काल के गाल में समा चुके बृजेश की ख्वाहिश अपनी बहनों को पढ़ा लिखकर उनका अच्छे जगह घर बसाना अधूरी रह गई।
विज्ञापन

घर गांव में अपने अच्छे व्यवहार से सबका चहेता था। जीवन को बेहतर बनाने के लिये रोजगार नहीं मिलने पर पिकअप जीप चलाकर अपने परिवार के लोगों का पेट पालता था। भाई की मौत से दोनों बहनों व मां का रो रोकर बुरा हाल है। यहीं हाल बेनादह, छत्ता डाड़ में भी रहा जहां शव पहुंचाने के बाद लोग फफक पड़े। घटना में भाई बहन जगपतिया व राजकुमार की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव के लोग इस घटना से हतप्रभ है। जाते समय सब कितना खुश थे तब यह नहीं पता था कि घर के इतने करीब पहुंच कर लोग हमेशा के लिये साथ छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed