फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On first day, Congressmen decided to walk two km

पहले दिन कांग्रेसियों ने तय की दो किमी की पदयात्रा

Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
On first day, Congressmen decided to walk two km
राबर्ट्सगंज में तिरंगा पद यात्रा में शामिल शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। नगर पालिका कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुई पदयात्रा पहले दिन नगर के मेन चौक से होते धर्मशाला चौक तक पहुंची। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने आजादी के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि नौ अगस्त के दिन ही महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के साथियों से करो या मरो की अपील की थी। अंग्रेजों की क्रूरता इतनी बर्बर थी कि आज ही के दिन हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। लाखों लोग घायल हुए थे मगर किसी का विश्वास नहीं डोला और स्वतंत्रता की अलख जगती चली गई। आखिरकार कुर्बानियों का फल प्राप्त हुआ और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर 75 किमी पदयात्रा प्रत्येक जनपद में कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर के 25 वार्ड में 15 अगस्त तक कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। यात्रा में शामिल प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस के सिपाही शहर के प्रत्येक वार्ड और जिले के हर गांव में लोगों को जागरूक करें। पदयात्रा में राजेश त्रिवेदी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, सेवादल के जिला संगठक कौशलेश पाठक, शैलेंद्र चतुर्वेदी, जितेंद्र देव पांडेय, आशीष कुमार शुक्ला, बेबी सिंह, प्रदीप कुमार चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, शंकरलाल भारती, रिचर्ड डेविड, अंकित केजरीवाल, उषा सिंह, निर्मला भारती, जयशंकर भारद्वाज, मृदुल मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed