फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On Dussehra, somewhere 51 and somewhere 25 feet of Ravana will be burnt

दशहरा पर कहीं 51 तो कहीं 25 फीट के रावण का होगा दहन

Thu, 14 Oct 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
On Dussehra, somewhere 51 and somewhere 25 feet of Ravana will be burnt
ओबरा के राम मंदिर रामलीला मैदान में तैयार किया गया रावण का पुतला। - फोटो : SONBHADRA
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण दहन होगा। विशाल पुतला दहन के लिए आयोजन समितियों के लोग बृहस्पतिवार को तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में सबसे ऊंचा रावण दहन चोपन में होगा। वहां 86 फीट का पुतला तैयार किया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र राबर्ट्सगंज में रामलीला समिति 25 फीट का रावण जलाएगी। इससे पहले यहां रावणी और वानरी सेना के बीच युद्ध का भी मंचन किया जाएगा। दुद्धी में टाउन क्लब मैदान पर 51 फीट के रावण का पुतला जलाया जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल ने बताया कि इस बार टाउन क्लब मैदान पर राम रावण के बीच युद्ध होगा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे रावण के पुतले को भगवान श्रीराम आग लगाएंगे। बभनी में शिव मंदिर प्रांगण में भी 20 फीट का पुतला तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार की शाम से ही तैयारी शुरू हो गई। बभनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम गुप्ता ने बताया कि पुतले को दोपहर तक तैयार कर मैदान में खड़ा कर दिया जाएगा। बभनी क्षेत्र के असनहर पोखरा सहित अन्य स्थानों पर भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

ओबरा में जलेगा 40 फीट का रावण
ओबरा। श्रीराम मंदिर प्रांगण स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को दशहरा पर 40 फीट का रावण जलाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए समिति के आशीष तिवारी ने बताया कि रामलीला मैदान में बड़ी स्क्रीन पर चल रही डिजिटल रामलीला का समापन शुक्रवार को रावण दहन के साथ होगा। बताया कि पुतला दहन के दौरान मैदान में हजारों की भीड़ एकत्रित होने का अनुमान है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस वर्ष सेक्टर 09 रामलीला मैदान में दशहरा पर्व न मनाने के कारण नगर की भीड़ का दबाव श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान पर ही रहेगा।

दुद्धी रामलीला मैदान में तैयार रावण का पूतला।

दुद्धी रामलीला मैदान में तैयार रावण का पूतला।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed