{"_id":"602fcf5c8ebc3ee97e293100","slug":"old-rider-dies-after-being-crushed-by-a-truck-sonbhadra-news-vns575577827","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार अनिल श्रीवास्तव (60) की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे अरविंद (35) को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर वाराणसी की तरफ फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजवा कर आवागमन बहाल कराया।
पुलिस के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव गांव के ही अरविंद के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में स्थित एक गैस एजेंसी पर घरेलू सिलिंडर लेने के लिए आए थे। वापस जाते समय एजेंसी से कुछ ही दूरी पर पीछे से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे वो गिर पड़े। ट्रक अनिल के सिर को रौंदते हुए चला गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद ट्रक की तरफ नहीं गिरे। हादसे के बाद राजमार्ग पर वन-वे हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद आवागमन बहाल कराया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों मेें कोहराम मच गया। कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा ने कहा कि मृतक केे परिवार के लोग या घायल जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।