फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man who went to daughter's in-laws house was attacked, died

Sonebhadra News: बेटी की ससुराल गए वृद्ध पर हमला, तोड़ा दम

Thu, 19 Jan 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Old man who went to daughter's in-laws house was attacked, died
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बृहस्पतिवार को मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार को बेटी की ससुराल गए वृद्ध पर लाठी-डंडे से हमला हुआ था। उसे गंभीर चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पेढ़ ग्राम पंचायत के चोपनिया टोला निवासी सुनील पाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनके बहन चंद्रावती की ससुराल पुनाखा गांव में है। उसके दादी सास के मौत की खबर पाकर बुधवार को उनके पिता बनवारी पाल (66) पुनाखा गए थे। अंतिम संस्कार से लौटते समय दामाद के पट्टीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे से मारपीट कर बनवारी पाल को घायल कर दिया। बहन चंद्रावती ने पिता को घोरावल सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। घर ले जाने पर फिर तबीयत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार सुबह पुन: पेढ़ से घोरावल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र सुनील कुमार पाल ने बहन के ससुर के चार पट्टीदार सुरेंद्र पाल, कैलाश पाल, बिहारी पाल एवं राधेश्याम पाल निवासी ग्राम पूनाखा ग्राम पंचायत सिल्वर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि गैर इराइतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed