फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies due to unknown vehicle hit, second injured

अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, दूसरा घायल

Fri, 30 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to unknown vehicle hit, second injured
सोनभद्र/मधुपुर। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी के पास शुक्रवार को सुबह तकरीबन 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल श्यामसुंदर चौहान (62) की ट्रामा सेंटर वाराणसी में में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे बलिराम पटेल गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अन्तर्गत मझली बहार गांव निवासी श्यामसुंदर और मधुपुर निवासी बलिराम पटेल दोनों शुक्रवार की सुबह एक बाइक से राबर्ट्सगंज के लिए निकले थे। बाइक सवार जैसे ही हिन्दुआरी के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़े दोनों को देखकर राहगीरों ने उनके मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर श्यामसुंदर को डाक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं बलिराम प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने घर चले गए। घरवालों के मुताबिक ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शाम को चार बजे श्यामसुंदर (62) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया। घटना किस वाहन के धक्के से हुई है, यह जानकारी नहीं हो सकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मारा है। घरवालों के तरफ से भी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed