फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies due to trailer hit in Sonbhadra

ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक घायल

Sat, 15 May 2021 08:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to trailer hit in Sonbhadra
म्योरपुर। ब्लॉक मुख्यालय के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल समझ वृद्ध को म्योरपुर भर्ती किया, लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार रामचरण (65) पुत्र जमेशर निवासी घघरी की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सुनील (20) पुत्र शिवकुमार को हल्की चोटे आई हैं। हादसे के बाद सूचना पहुंची पुलिस ने वृद्ध को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एसआई मिट्ठू प्रसाद ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घायल के मुताबिक दोनों बाइक सवार दुद्धी न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए गए थे। इस दौरान लौटते समय ब्लॉक मुख्यालय के समीप रेणुकूट की तरफ जा रहे ट्रेलर के धक्के से हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed