{"_id":"6200167e433a6865ba63efa3","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-coal-laden-trailer-jammed-sonbhadra-news-vns637323061","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 ओवरलोड ट्रकों का किया चालान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 ओवरलोड ट्रकों का किया चालान, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान बगैर परमिट और ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों की धरपकड़ की कार्रवाई चली। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और खनिज विभाग की टीम ने करीब 40 ओवरलोड वाहनों का चालान किया। जांच की खबर लगते ही जगह-जगह ओवरलोड ट्रकों को खड़ा कर चालक इधर-उधर फरार हो गए। रात भर चली जांच से बगैर परमिट और ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन कराने वालों में खलबली मची ही।
डीएम टीके शिबू ने खान अधिकारी, सभी एसडीएम व एआरटीओ को बगैर एमएम-11 एवं ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक समेत अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में अधिकारियों ने अवैध ढंग से परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बावजूद ओवरलोड और बिना परमिट के वाहनों को कुछ पासर पार कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सदर कोतवाली और चोपन थाना क्षेत्र में खान अधिकारी जेपी द्विवेदी की अगुवाई में बालू-गिट्टी लदे ट्रकों के परमिट ओवरलोड की जांच की गई है। उधर पिपरी और हाथीनाला थाना क्षेत्र में एसडीएम प्रमोद तिवारी ने वाहनों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि ओवरलोड चार ट्रकों को पकड़ कर खनिज विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 35 ट्रकों का चालान किया गया है। कहा कि ओवरलोड एवं बगैर परमिट के परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।