फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies after being hit by coal laden trailer, jammed

कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, लगाया जाम

Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by coal laden trailer, jammed
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बीना के पास रविवार को कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ट्रेलर चालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के घरसड़ी गांव निवासी शेषमन भारती (61) घरेलू कार्य के लिए साइकिल से बाजार गए थे। लौटते समय घरसड़ी मोड़ पर शक्तिनगर से अनपरा के तरफ कोयला भरकर जा रहे तेज गति ट्रेलर ने साइकिल सवार शेषमन को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल वृद्ध को शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में मृतक के परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। नाराजगी जताते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। दोषी ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ उचित मुआवजा की मांग पर अड़ गए। घंटों दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घटनास्थल पर पहुंची अनपरा पुलिस व शक्तिनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा के काफी समझाने के बाद तय किया गया कि जब तक दुर्घटना के मामले में बातचीत नहीं हो जाती तब तक मुख्य मार्ग पर कोयला लदे ट्रेलर नहीं चलेंगे। तब जाकर ग्रामीण माने और जाम खुला। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा ने बताया कि बातचीत के बाद माहौल शांत हो गया है। आवाजाही शुरू हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना की वजह बने ट्रेलर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed