{"_id":"6795ca963e8d961e73053ce0","slug":"old-man-death-sharp-weapon-in-sonbhadra-criminals-committed-horrific-incident-on-road-fir-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से अधेड़ को काट डाला : घात लगाकर बैठे थे बदमाश, बीच सड़क खौफनाक घटना को दिया अंजाम; FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से अधेड़ को काट डाला : घात लगाकर बैठे थे बदमाश, बीच सड़क खौफनाक घटना को दिया अंजाम; FIR
Sun, 26 Jan 2025 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 11:10 AM IST
सार
धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या की खबर सुनते ही माैके पर करमा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों ने शरीर और चेहरे पर कई जगह पर वार किए थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सोनभद्र के करमा थाने में दर्ज हुआ मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime News : सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में बीती रात धारदार हथियार से वार कर बाइक सवार की हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौटते वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरंगा निवासी रामनरेश यादव (50) शनिवार की शाम करमा बाजार गए थे। रात करीब नौ बजे बाजार से घर लौटने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर शव देख शोर-शराबा मचाया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर करमा पुलिस सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर फिल्ड यूनिट, एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक की टीमों ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के चेहरे पर गंभीर निशान है। घटना से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक बरामद किया गया है।