फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ojha died in suspicious condition, police engaged in investigation

संदिग्ध हाल में ओझा की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ojha died in suspicious condition, police engaged in investigation
बभनी/आसनडीह। धनवार गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ओझा की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे खेत में पाया गया। मंगलवार को फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना कर कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

धनवार गांव निवासी रामदास (60) का शव सड़क से दो सौ मीटर दूर खेत में मिला था। वह गांव में झाड़ फूंक का काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को भी रामदास जिगनटोला में ओझाई करने किसी के घर गया था। शाम को लौटते समय संदिग्ध हल में उसका शव मिला। इसकी सूचना ग्राम प्रधान मानिक चंद ने बभनी पुलिस को दी। ओझा की मौत किस तरह से हुई इसकी जांच के लिए मंगलवार को फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट के आनंद कुमार सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल पर कुछ नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed