{"_id":"653bfdfd3597600391079ed6","slug":"officers-should-work-in-coordination-with-public-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5177-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें अधिकारी : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें अधिकारी : सांसद
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को लोकसभा सांसद पकौड़ी लाल कोल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। विकास कार्यों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नए भारत निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। जिले के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार काफी कोशिश कर रही है। धन की कोई कमी नहीं है, सिर्फ जरूरत है सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के माध्यम से पात्रों का चयन कर लाभ पहुंचाने की।
जिला प्रशासन के प्रयासों की तारीफ करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्वबोध कराया। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्थाएं पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्यों का निर्वहन करें। सांसद ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने और पूर्व में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के बकाए का भुगतान शीघ्र करने को कहा। सांसद ने ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण व शहरी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, मिड-डे-मील योजना, सर्व शिक्षा अभियान, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि की बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान विधायक डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, रामदुलार गोंड, सीडीओ सौरभ गंगवार, सुरेंद्र मौर्या, कुलदीप पटेल, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।