{"_id":"633c7a4a1dfacb2bc1269922","slug":"officers-should-take-village-solution-day-seriously-sonbhadra-news-vns677621411","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाधान दिवस को गंभीरता से लें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाधान दिवस को गंभीरता से लें अफसर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में समीक्षा करते डीएम चंद्र विजय सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
डीएम चंद्र विजय सिंह ने देेर शाम कैंप कार्यालय पर ग्राम समाधान दिवस के आयोजनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को ग्राम समाधान दिवस को गंभीरता से लेते हुए इसमें नियमित उपस्थिति और आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर नागरिकों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम समाधान दिवस की शुरुआत की गई है। गांव स्तर पर कैंप का आयोजन ऐसे समय पर किया जाए, जिस समय ग्रामीण आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उनकी समस्या का समाधान हो सके। ग्राम समाधान दिवस पर अब तक निस्तारित किए गए आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र आदि से जुड़े मामलों की समीक्षा सभी बीडीओ से की।
डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ब्लाकों में आयोजित कैंप में निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति काफी कम है उसे पूरा करने के लिए संबंधित बीडीओ तत्परता से जुट जाएं। ग्राम समाधान दिवस में जनता के शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीपीआरओ विशाल सिंह, सभी बीडीओ आदि मौजूद रहे।