फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers should show seriousness in cases of harassment of women

महिला उत्पीड़न के मामलों में अफसर दिखाएं संजीदगी

Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officers should show seriousness in cases of harassment of women
राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनीता सिंह ने शुक्रवार को चोपन ब्लाक के जुगैल गांव के पंचायत भवन में शिविर लगाकर महिलाओं को जागरुक किया। महिला सुरक्षा के कानूनों, हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में बताया। इससे पहले उन्होंने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजें और शिक्षा के प्रति भी सजग रहें, तभी वे खुद के साथ अपने परिवार का विकास कर, आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगीं। अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान पर आंच न आने दें। इस मौके पर दूर-दराज से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई। संबन्धितों को प्रकरणों की जांच कर न्याय दिलाने के निर्देश दिए। आयोग की सदस्य ने चोपन ब्लाक क्षेत्र में एनआरएलएम के तहत गठित समूह की सदस्यों से संवाद कर उनकी परेशानी को जाना। समूह के माध्यम से सशक्त बनने की दिशा में उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महिला उत्पीड़न के मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed