फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers arrived with JCB, vegetable vendors got relief after heavy protest

Sonebhadra News: जेसीबी लेकर पहुंचे अफसर, भारी विरोध के बाद सब्जी विक्रेताओं को मिली राहत

Mon, 26 Jun 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived with JCB, vegetable vendors got relief after heavy protest
चोपन। नगर के रेलवे रामलीला मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने के लिए रविवार को रेलवे के अधिकारी फोर्स और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। सब्जी विक्रेताओं के निर्माण को हटाया गया। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। चेयरमैन की पहल के बाद रेलवे के अधिकारियों ने बिना कोई निर्माण किए सिर्फ दुकान लगाने की सहमति दी।रेलवे की ओर से रामलीला मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी को खाली करने के लिए एक सप्ताह पूर्व अल्टीमेटम दिया गया था। समय सीमा पूरी होने के बाद रविवार को रेलवे के अधिकारी फोर्स व जेसीबी के साथ रामलीला मैदान पहुंचे और मंडी को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। सब्जी विक्रेताओं की ओर से बनाई गई झोपड़ियाें व कच्चे निर्माणों को तोड़ दिया गया। सूचना पाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, रेलवे के आईओडब्लू आरबी पाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली को जब सब्जी मंडी हटाने की जानकारी हुई तो उन्होंने जिले के बाहर होने के बावजूद तत्काल सांसद पकौड़ी लाल कोल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस पर उन्होंने धनबाद रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ ही चोपन डीटीएम से बात की। डीटीएम ने कहा कि सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगा सकते हैं, बस किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed