फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Offering of water to ancestors with Shraddha and Pind Daan

Sonebhadra News: श्राद्ध और पिंडदान के साथ किया पितरों का तर्पण

Mon, 22 Sep 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Offering of water to ancestors with Shraddha and Pind Daan
रॉबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर पितृ विसर्जन पर पिंडदान करते श्रद्धालु। संवाद
सोनभद्र/सलखन। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ग्रामीण इलाकों में रविवार को पितृ विसर्जन पर लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया। नदियों और तालाबों के किनारे लोगों ने विधि विधान से श्राद्ध और पिंडदान किया।
विज्ञापन

आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आश्विन मास की अमावस्या तिथि को पितृ विसर्जन किया जाता है। पिंडदान के लिए रविवार को अलसुबह से ही रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा पर पिंडदान के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहीं। लोगों ने अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनके निमित्त श्राद्ध एवं तर्पण किया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आस-पास के इलाकों में लोग सुबह घर में साफ-सफाई करके पितरों का आह्वान किया। इसके बाद घर में बने पकवान पितरों को अर्पित किए। घरों में पितरों के निमित्त हवन भी किया गया। आचार्य ने बताया हर व्यक्ति को अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नदी तथा सरोवरों पर श्राद्ध एवं तर्पण करने वालों की अधिक भीड़ देखी गई। लोगों ने पहले सिर मुंडवाया और फिर स्नान के बाद पिंडदान और तर्पण किया। चोपन, विंढमगंज, रामगढ़, घोरावल समेत अन्य इलाकों में भी लोगों ने पितृ विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed