फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Of particular importance in progress Information System

प्रगति में सूचना तंत्र का विशेष महत्व

Fri, 27 Nov 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 27 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
Of particular importance in progress Information System

विज्ञापन
आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख अल्युमिनियम उत्पादक कंपनी हिण्डाल्को के मुखिया सतीश एन जाजू के दिशा निर्देशन में हिण्डाल्को के अध्यक्ष-वित्त एवं वाणिज्य तथा मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी दुलीचंद काबरा के नेतृत्व में ग्लोबल कंप्यूटर सिक्योरिटी दिवस 30 नवंबर के उपलक्ष्य में हिण्डाल्को आईटी विभाग से इंफार्मेशन सिक्योरिटी जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम 30 नवंबर तक मनाया जा रहा है।


हिण्डाल्को के मुखिया सतीश एन जाजू ने प्रोग्राम चेयरमैन व आईटी हेड विजय कुमार डोगरा तथा आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैलून उड़ा कर अभियान का शुभारंभ किया। इससे पूर्व डोगरा ने जाजू एवं अन्य उच्चाधिकारियों को बैज लगाकर अभियान के विषय में जानकारी देते हुए सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभागीय प्रस्तुतिकरण, प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आईटी विभाग द्वारा विभिन्न विभागों एवं प्लांटों में इंफार्मेशन सिक्योरिटी आडिट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जाजू ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में सूचना तंत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है और उससे भी महत्वपूर्ण है इंफार्मेशन सिक्योरिटी क्योंकि अगर यह टूट गया तो कोई भी आपके डाटा का गलत उपयोग कर सकता है। अभियान के आयोजन में संयोजक अरुण विश्वकर्मा के साथ आईटी विभाग के सभी अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed