फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   octors set an example during the Corona period

कोरोना काल में डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

Fri, 02 Jul 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
octors set an example during the Corona period
विश्व डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की रात लायंस क्लब ने कोरोना काल में सराहनीय सेवा देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। उनके कार्यों को सराहा। स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव व डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार जायसवाल व डॉ. अरविंद कुमार सिंह को क्लब ने सम्मानित किया। लायन अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में डॉक्टर्स, नर्स भगवान के रूप में लोगों की सेवा कर रहे थे। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा कि प्रथम चरण में कोरोना में बहुत नजदीक से डॉक्टर और नर्स को सेवा करते देखने का मौका मिला। हमारी जान की परवाह करने के लिए डॉक्टर नर्स अपनी जान को लगाकर हमारी देख रेख करते रहे। इस अवसर पर सचिव विमल अग्रवाल, अजीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, राधिका सिंह, नीरज अग्रहरी, रेशम अग्रहरि, रीता अग्रवाल, कल्पना केसरी, जय कुमार केसरी, अवधेश कुमार, अशोक गुप्ता, संगम गुप्ता, आनंद जालान, स्नेहिल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अवधेश कुमार, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जोन चेयरपर्सन दया सिंह ने किया।
विज्ञापन

रेणुकूट: लायंस क्लब ने बृहस्पतिवार की शाम हिंडाल्को हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों का सम्मान किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस कोरोना काल में डॉक्टरों ने जिस तरह से पूरे समाज की सेवा की, वह सराहनीय है। डॉक्टर हमेशा अपने मरीजों को प्राथमिकता देते हैं और सदैव उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed