फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra Nagar Panchayat will get permanent office, construction will be done with Rs 3.30 crores

Sonebhadra News: ओबरा नगर पंचायत को मिलेगा स्थायी कार्यालय, 3.30 करोड़ से होगा निर्माण

Sun, 09 Feb 2025 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Obra Nagar Panchayat will get permanent office, construction will be done with Rs 3.30 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओबरा। जिले की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत ओबरा की तस्वीर बदलने जा रही है। चार दशक बाद न सिर्फ ओबरा को स्थायी नगर पंचायत कार्यालय मिलने जा रहा है, बल्कि एक नए छठ घाट की सौगात भी मिलेगी।
अभी नगर पंचायत कार्यालय का संचालन तापीय परियोजना के आवासीय कॉलाेनी परिसर में उधार के भवन में चल रहा है। नए कार्यालय का निर्माण नवीन तहसील भवन के पास कराया जाएगा। जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 3.30 करोड़ की लागत से नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन

18 वार्ड वाले ओबरा नगर पंचायत की आबादी 60 हजार है। जनसंख्या के हिसाब से नवसृजित अनपरा नगर पंचायत के बाद ओबरा दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत हैं। पांच दशक पहले तापीय परियोजना के स्थापना के दौरान ओबरा नगर बसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1967 में ओबरा टाउन एरिया वजूद में आई। 1975 में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति हुई। तब से नगर पंचायत ओबरा का कार्यालय तापीय परियोजना के आवासीय (उधार के) भवन में संचालित हो रहा है।
हाल ही में शासन से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें नए नगर पंचायत कार्यालय के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अनुमति मिल गई है। साथ ही कार्यालय निर्माण के लिए धन भी आवंटित कर दिया गया।

कार्यालय निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने की कवायद भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर के वार्ड 15 में नवीन तहसील भवन के पास में नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
कार्यालय के निर्माण पर 3:30 करोड़ की लागत आएगी। स्थायी कार्यालय बनने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों को कामकाज करने में सहुलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed