{"_id":"677c292ec67e0081b900c9bc","slug":"obra-lions-and-mughalsarai-railway-teams-will-clash-in-the-final-today-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122739-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आज फाइनल में भिड़ेंगी ओबरा लायंस और मुगलसराय रेलवे की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आज फाइनल में भिड़ेंगी ओबरा लायंस और मुगलसराय रेलवे की टीम
विज्ञापन
आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे सातवें मास्टर ब्लास्टर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेला गया। यह मैच ओबरा लायंस ने 56 रनों से जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा लायंस की टीम ने 20 ओवर चार विकेट खोकर 189 रन बनाए। ओबरा के सिद्धांत रघुवंशी ने 58 और रोशन चौहान 53 रनों की पारी खेली। चोपन के गेंदबाज मनोज यादव ने दो और हैरी पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में चोपन क्लब की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 ही बना सकी। चोपन के बल्लेबाज एमडी सैफ ने सर्वाधिक 50 और अनिल सरोज ने 36 रनों का योगदान दिया। ओबरा के आयुष राज और आदर्श ने तीन-तीन विकेट झटके। रोशन चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुगलसराय रेलवे और वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 147 रन बनाया। वाराणसी के बल्लेबाज सारांश चौबे 87 और विकास यादव ने 24 रनों का योगदान दिया।
रोमांचक मुकाबले में मुगलसराय रेलवे की टीम एक विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द् मैच का पुरस्कार नवनीत झा को दिया गया। निर्णायक रोशन सिंह व सोनू राय रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार की सुबह दस बजे से ओबरा लायंस और मुगलसराय रेलवे की टीमों के बीच खेला जाएगा।