फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra and Renukoot triumph in district-level volleyball.

Sonebhadra News: जनपदीय वॉलीबॉल में ओबरा और रेणुकूट ने मारी बाजी

Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Obra and Renukoot triumph in district-level volleyball.
माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में ओबरा और रेणुकूट की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी और ओबरा शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह ने किया। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 19 वर्ष आयु श्रेणी में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुसागर की टीम विजेता रही, जबकि आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग की 19 वर्ष आयु श्रेणी में शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज ओबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट की टीम उपविजेता रही। 17 वर्ष आयु वर्ग में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर विजेता और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज, चोपन उपविजेता रहा। वहीं 14 वर्ष आयु वर्ग में मेजबान शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज ओबरा ने विजेता का खिताब जीता। मुख्य अतिथि चांदनी देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। विद्यालय के प्रबंधक राकेश मिश्र ने खिलाड़ियों से हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे ईश्वरी नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन और नियमित अभ्यास के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक अरविंद कुमार, बलबीर सिंह, इंदु सिंह, रमेश सिंह, पुष्पिता पाठक, राहुल त्रिपाठी, श्वेता द्विवेदी, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed