{"_id":"655b918e7a82e6275c0b6c27","slug":"objections-were-to-be-sought-till-16-now-waiting-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6040-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 16 तक मांगनी थी आपत्ति, अभी कर रहे केंद्रों की सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 16 तक मांगनी थी आपत्ति, अभी कर रहे केंद्रों की सूची का इंतजार
विज्ञापन
साेनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची तय समय सीमा बीतने के दस दिनों बाद भी नहीं आ सकी है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन परेशान है। पिछली बार अंतिम समय में सूची जारी होने से काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन 48 राजकीय, दस एडेड और 145 मान्यता प्राप्त सहित कुल 203 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी जोरों पर है। चालू सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं में 28845 और इंटर में 18942 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया भी चल रही है। तय माना जा रहा है कि फरवरी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। ऐसे में स्कूल संचालकों को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार है। पहले 11 नवंबर तक केंद्रों की सूची जारी होनी थी, जबकि 16 नवंबर तक सूची पर आपत्ति देनी थी। तय समय के 10 दिन बाद भी सूची जारी नहीं हो सकी। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जांच समिति ने सभी स्कूलों का भ्रमण कर रिपोर्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। केंद्रों की अनंतिम सूची जारी न होने के कारण आपत्ति भी नहीं ली जा सकती है। संभावना है कि इस महीने के अंत तक सूची जारी हो जाएगी।
शासन स्तर से सूची पहले 11 नवंबर को जारी होनी थी, मगर ऐसा नहीं हो सका है। सूची का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आपत्ति लेना शुरू होगा। - राजेंद्र कुमार यादव, डीआईओएस