फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obara Nagar Panchayat gets cleanliness award, first place in the state

Sonebhadra News: ओबरा नगर पंचायत को स्वच्छता सम्मान, प्रदेश में पहला स्थान

Fri, 04 Apr 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Obara Nagar Panchayat gets cleanliness award, first place in the state
ओबरा। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में ओबरा नगर पंचायत ने प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन कर सीटीयू श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में ओबरा नगर पंचायत की कार्यशैली, नियमित निगरानी और टीम भावना की सराहना की गई। अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान नगर पंचायत की पूरी टीम और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रहरी हर दिन समर्पण से कार्य करते हैं और उन्हीं की मेहनत से यह उपलब्धि संभव हुई है। भविष्य में भी इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य जारी रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी ने इस उपलब्धि को नगर की जनता, कर्मठ कर्मचारियों और समर्पित टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि हमने जब कार्यभार संभाला, तब ठाना था कि ओबरा को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलानी है। आज यह सपना साकार हुआ। यह सम्मान हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। ओबरा नगर पंचायत की यह सफलता केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति एक नई सोच, प्रतिबद्धता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed