{"_id":"67927c765cb1c84063080e4d","slug":"oath-administered-on-road-safety-on-netajis-birth-anniversary-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-123497-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नेताजी की जयंती पर स़ड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नेताजी की जयंती पर स़ड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/ओबरा/डाला/शक्तिनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद किया गया। स़ड़क सुरक्षा की शपथ लोगों को दिलाई गई।
भाजपा जिला कार्यालय में हुई संगोष्ठी में जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, मनीष मिश्रा आदि रहे। बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में रोड सेफ्टी क्लब एवं रोवर्स-रेंजर्स की तरफ से सड़क सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई। इस दौरान मानव शृंखला बनाई गई। संचालन डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में एनएसएस की चारों इकाइयों के तत्वावधान में संगोष्ठी, मानव शृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.प्रमोद कुमार ने की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डाला नगर इकाई की तरफ से मलिन बस्ती में गर्म कपड़े बांटे गए। विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। बीना क्षेत्र में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम रहे। इस दौरान प्रमोद शुक्ला, सचिव अनिल तिवारी उर्फ(गुड्डू), भाजपा शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, माधुरी मिश्रा आदि रहे।
-- -
सपाइयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। चुर्क मोड़ स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
इसमें सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रधान, त्रिपुरारी गोंड, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, गोविंद वर्मा, पवन कुमार, विष्णु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
-- --
सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शक्तिनगर परिसर स्थानीय पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में परिसर के छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अभिगम कार्यक्रम के तहत 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन किया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभाकर लाल, अजय लक्ष्मी और डाॅ. विनोद कुमार पांडेय ने आभार जताया।