{"_id":"57d43df44f1c1b5d78318930","slug":"nyndh-tractor-trolley-in-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनदह में ट्रैक्टर-ट्राली बही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनदह में ट्रैक्टर-ट्राली बही
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
नगवॉ ब्लॉक के नयनदह नदी में फंसी ट्रैक्टर-ट्राली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव के ग्रामीण उस समय बाल-बाल बच गए जब चौरा गांव की कोटे की दूकान से राशन लेकर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर ट्राली समेत बहने लगे। कुछ लोग तो पहले ही नदी में ट्रैक्टर से नीचे उतर गए थे, लेकिन जो लोग सवार थे वे भी नीचे कूद गए। इसकी वजह से किसी को कोई चोट नहीं आई, सिर्फ राशन ही पानी में भीग गया और कुछ राशन पानी में बह गया। इस वाकये के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
बारिश के समय ही नयनदह नदी में बना पुल टूट गया है। इसकी वजह से बिहार का आवागमन बाधित हो गया है। बावजूद इसके कम पानी होने पर वाहनों को लोग लेकर पार करते रहते हैं। मांची थाना क्षेत्र के मड़पा ग्राम पंचायत के कोटे की दूकान चौरा गांव में है। यह गांव पांच किमी दूर है।
ग्रामीण गांव के वकील खरवार की ट्रैक्टर ट्राली से शनिवार की सुबह चौरा गांव कोटे की दूकान पर अपना राशन लेने गए थे। वापस लौटते समय शाम सवा चार बजे जब ट्रैक्टर ट्राली नयनदह नदी पार कर रहा था तभी अचानक तेज धारा के झोके से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बहने लगी। इस वाकये के बाद ट्रैक्टर चालक बालेश्वर खरवार और अन्य लोग ट्रैक्टर से नीचे कूद गए। गनीमत यहीं रही कि ट्रैक्टर ट्राली एक पत्थर से टकराकर रुक गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर लदा राशन जरूर भीग गया। ग्रामीणों ने ही ट्रैक्टर-ट्राली को ढकेल कर बाहर निकलवाया।