फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Vindhyachal Award for Golden Power

एनटीपीसी विंध्याचल को स्वर्णशक्ति पुरस्कार

Sun, 08 Nov 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
NTPC Vindhyachal Award for Golden Power
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल को नैगम स्तर पर वर्ष 2019-20 के लिए मानव संसाधन, सीएसआर एवं मेडिकल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह एनटीपीसी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर एनटीपीसी नई दिल्ली मुख्यालय द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार की घोषणा ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीष सेन एवं कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) मुनीश जौहरी को बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एनटीपीसी लिमिटेड गुरदीप सिंह, एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एवं विभिन्न परियोजनाओं के प्रमुख व अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार की घोषण की गई। विगत वित्त वर्ष में भी एनटीपीसी विंध्याचल को इसी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया था। उधर एनटीपीसी विंध्याचल को प्राप्त मानव संसाधन, सीएसआर एवं मेडिकल स्वर्ण शक्ति अवार्ड पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) मुनीश जौहरी ने परियोजना कर्मियों तथा विभिन्न यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed