{"_id":"618ea82d700d046b074bd9af","slug":"ntpc-officers-and-personnel-rewarded-sonbhadra-news-vns6222354147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी के अफसर व कर्मी किए गए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी के अफसर व कर्मी किए गए पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट के 40वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। परियोजना प्रमुख सुभाषचंद्र नायक ने अधीनस्थों की कार्यकुशलता सराहते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी का ध्वजारोहण किया। मौजूद लोगों ने एनटीपीसी गीत गाया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि 12 नवंबर वर्ष 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने परियोजना की नींव रखी थी। एक सितंबर 1987 को एनटीपीसी विंध्याचल की प्रथम यूनिट एक गुणे 210 मेगावाट का कामर्शियल ऑपरेशन आरंभ हुआ। बीते वर्षों में एनटीपीसी विंध्याचल ने उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाया है और आज राष्ट्र की विशालतम विद्युत परियोजना होने के भाव से अभिभूत हैं। शून्य से लेकर 4783 मेगावाट के माइल स्टोन को प्राप्त करने के लिए विंध्याचल के कर्मठ कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में असीम धैर्य, त्याग, तपस्या और बलिदान दिया है। विंध्याचल परियोजना ने प्लांट प्रदर्शन एवं विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में कई बेंच मार्क स्थापित किए हैं। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एसएससी) विपन कुमार, महाप्रबंधक एवं प्रभारी (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पीयूष कुमार, सुहासिनी संघ अध्यक्ष श्रोतस्विनी नायक वरिष्ठ कमांडेंट सीआईएसएफ जेपी आजाद आदि मौजूद रहे।