{"_id":"677c28e6cb15cbc6300e16ef","slug":"ntpc-employee-dies-after-falling-from-roof-due-to-electric-shock-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122715-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करंट लगने से छत से गिरकर एनटीपीसी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करंट लगने से छत से गिरकर एनटीपीसी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
डोडहर गांव में रविवार की रात एनटीपीसी कर्मचारी की छत से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर लगे लाइट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट का झटका लगने से नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
थाना क्षेत्र के डोडहर निवासी सतीश जायसवाल (45) एनटीपीसी रिहंद के ऑपरेशन विभाग में कार्यरत था। रविवार की रात वह अपने छत पर लगे लाइट की रोशनी सही करने के लिए गया था। लाइट को घुमाते समय वह करंट की चपेट में आ गया।
तेज झटका लगने से सतीश छत से नीचे गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन परिजन उसे रिहंद धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सतीश कुछ वर्ष पहले ही एनटीपीसी रिहंद में वर्कमैन के पद पर तैनात हुआ था।
विज्ञापन
उसे दो बच्चे बेटी संजना (15), बेटा (10) है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि बड़े भाई गुलाब चंद जायसवाल की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।