फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC deputy manager, wife and son died in a road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे में एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर, पत्नी और पुत्र की मौत

Tue, 13 Aug 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
NTPC deputy manager, wife and son died in a road accident
शक्तिनगर। सीमा से सटे सिंगरौली (मप्र) के रहने वाले एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर की कार मंगलवार छत्तीसगढ़ में हाइवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में डिप्टी मैनेजर, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। तीनों ओडिशा से सिंगरौली लौट रहे थे। घटना अंबिकापुर के कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 बमलाया के पास हुआ। टक्कर के बाद कार करीब 100 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटता रहा।
विज्ञापन

सिंगरौली के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित हर्रई पूर्व के निवासी हरिनारायण शर्मा (58) वर्तमान समय एनटीपीसी के डर्लीपल्ली सुपर थर्मल पावर प्लांट ओडिशा में तैनात थे। वह पत्नी व बेटे के संग रक्षाबंधन पर्व पर सिंगरौली आ रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बमलाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार ट्रक के सामने हिस्से में जा घुसी। ट्रक चालक, कार को लगभग एक किमी दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। हादसे में कार सवार दंपती और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक से बाहर निकाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयर बैग खुलने के बावजूद कार चला रहे बेटे का सिर स्टेयरिंग से इतनी जोर से टकराया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सामने बैठे पिता का आधा शरीर पीछे वाली सीट तक धकेल दिया गय। पुलिस को शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed