फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now you will get driving license only after training

Sonebhadra News: अब प्रशिक्षण के बाद ही मिलेगा वाहन चलाने का लाइसेंस

Sat, 02 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now you will get driving license only after training
छपका ​स्थित तेज सिंह प्रत्यायन चालन प्र​शिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते विधायक भूपेश चौबे।  - फोटो : संवाद
सोनभद्र। प्रशिक्षित चालक तैयार करने के लिए शुक्रवार को छपका में जिले के पहले प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) का शुभारंभ हुआ। यह पूर्वांचल का दूसरा और सोनभद्र का पहला ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर है। इससे पहले गाजीपुर में प्रशिक्षण केंद्र खोला गया था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि एआरटीओ राजेश्वर यादव ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। इसी के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पीपीपी मॉडल पर ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जा रही है। गाजीपुर के बाद सोनभद्र को यह सुविधा मिलना जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

अब यहां से प्रशिक्षित होकर चालक सीधे परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। एआरटीओ राजेश्वर यादव ने बताया कि अब स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से पहले आवेदकों को यहीं पर प्रशिक्षण और टेस्ट देना होगा। ट्रेनिंग पूरी करने और परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही आवेदक परिवहन विभाग से लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस अवसर पर पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता, संभागीय निरीक्षक पीयूष कुमार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुकेश राय, अनूप तिवारी, प्रमिला जायसवाल, धरम सिंह, रजनीश मिश्रा, अनिल पांडेय, जनार्दन सिंह, प्रदीप सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

एलएमवी के लिए 29 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी
केंद्र के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि हल्के वाहन (एलएमवी) के प्रशिक्षणार्थियों को 30 दिनों में कुल 29 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें सड़क सुरक्षा, मोटर वाहन अधिनियम की धाराएं, साइन बोर्ड की जानकारी, वाहन के पार्ट्स की जानकारी, सेमुलेटर पर अभ्यास, ट्रैक ट्रेनिंग और क्लासरूम सेशन शामिल होंगे। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा आयोजित की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed