{"_id":"5f8b24788ebc3e9bbb18d0d9","slug":"now-you-will-be-able-to-fix-the-problem-of-electricity-bill-sitting-at-home-sonbhadra-news-vns5534384186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे बिजली बिल में हुई गड़बड़ी को करा सकेंगे दुरुस्त, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे बिजली बिल में हुई गड़बड़ी को करा सकेंगे दुरुस्त, जानें पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन
सोनभद्र। अगर बिजली के बिल में गड़बड़ी है तो अब आप घर बैठे बिल दुरुस्त करा सकेंगे। यह सुविधा विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को दी है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत अधिकारियों के व्हाट्सएप पर कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारी बिल दुरुस्त कर संशोधित बिल भेजेंगे ताकि उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर सकें।
राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 248863 बिजली के उपभोक्ता हैं। इनमें से नाममात्र के ही उपभोक्ता नियमित बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। इस नाते उपभोक्ताओं के ऊपर लगभग 418 करोड़ बिल बकाया है। शासन स्तर से बिजली कर्मियों पर लगातार बिजली कर्मियों के ऊपर बकाया जमा को दबाव दिया जा रहा है। इसके मद्देनजर विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं सेे बकाया जमा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पिछले आठ दिनों में करीब 35 सौ बकाएदारों की आपूर्ति ठप कर दी गई है। अभी भी बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बिजली कर्मी बकाएदारों के पास जाते है तो अधिकांश का आरोप रहता है कि उनके बिल में गड़बड़ी है। बिल को ठीक कराने के लिए विभागीय कर्मियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, फिर सही नहीं हो पा रहा है। इसलिए वे लोग बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि मामला संज्ञान में आने पर विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने जिनके बिल में गड़बड़ी है उनका त्वरित ठीक करते हुए संशोधित बिल मुहैया कराकर बिल जमा कराने निर्णय लिया है। ताकि अधिक से अधिक बिजली का बकाया जमा हो सकें। विद्युत निगम के एक्सईएन, एसडीओ, अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं की शिकायत व्हाटसएप मंगाकर ठीक करते हुए सही बिल मुहैया कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के एक्सईन एसके सिंह ने बताया कि बिजली बिल में गड़बड़ी को दुरुस्त कराने के लिए दफ्तर का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। संबंधित उपभोक्ता के बिल में सुधार के लिए अपने क्षेत्र के जेई, एसडीओ या मेरे नंबर 9450963600 पर बिल भेज दें। ठीक कराकर उनके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा ताकि वह जमा कर सके।