फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the view of Markundi Valley from Echo Point will look more charming.

Sonebhadra News: अब और मनमोहक दिखेगा इको प्वाइंट से मारकुंडी घाटी का नजारा

Tue, 28 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now the view of Markundi Valley from Echo Point will look more charming.
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित इको प्वाइंट के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था इसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया में जुट गई है। हैंडओवर के बाद इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। डीएम बद्रीनाथ सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी ने इको प्वाइंट का निरीक्षण कर वहां हुए कार्यों की प्रगति भी देखी।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित इको प्वाइंट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां से मारकुंडी घाटी का विहंगम नजारा मनमोहक होता है। रास्ते से गुजरने वाले लोग अक्सर ही यहां की अप्रतिम सुंदरता देख न चाहते हुए भी ठहर जाते हैं। वर्ष 2003 में हिंडाल्को ने सीएसआर से इको प्वाइंट का निर्माण कराया था। लंबे समय से मरम्मत न होने से इसकी दशा बिगड़ गई थी। पूर्व डीएम चंद्र विजय सिंह की पहल पर इसके सुंदरीकरण की शुरुआत हुई थी। कार्यदायी संस्था आरईडी के माध्यम से इको प्वाइंट पर बेंच, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, झूला, सेल्फी प्वाइंट, डिजाइनर डस्टबिन सहित अन्य कार्य कराए गए हैं। करीब डेढ़ साल से यह कार्य चल रहा था। इसे अब पूरा कर लिया गया है। डीएम बद्रीनाथ सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी ने इको प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण कर सुंदरीकरण व निर्माण कार्य की प्रगति जानी। कार्य को पूरा करते हुए इसे हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम रोहित यादव, परियोजना निदेशक डूडा राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed